फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर आजम खां का तंज: बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं; बोले- हैदराबादी बिरयानी नहीं, पुलाव पसंद है

प्रेस वार्ता के दौरान आजम खां ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर सीधा राजनीतिक कटाक्ष किया। आजम खां ने कहा कि वह पेशे से बैरिस्टर हैं, न कि कोई मौलाना। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केवल दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना या साधू नहीं बन जाता। उनके मुताबिक, मौलाना बनने के लिए मौलवियत की और फतवा देने के लिए मुफ्ती की बाकायदा डिग्री होना आवश्यक है। खानपान के माध्यम से सियासी संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि रामपुर और इस पूरे खित्ते (क्षेत्र) में हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं की जाती, बल्कि यहां के लोग पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं और वही खाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें