फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 464 युवाओं को दिया नौकरी का अवसर

रामपुर। मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय महाविद्यालय, रजानगर स्वार के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन रोज़गार’ के तहत आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्रों की 13 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में स्वार विधानसभा व आसपास के ग्रामीण अंचलों से 795 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत कुल 464 योग्य अभ्यर्थियों को चयन का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया, जो कि कुल उपस्थिति का 58.36 प्रतिशत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें