फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धान की फसल पर रोगों का हमला, किसान परेशान

धान की फसल इस समय विभिन्न रोगों और कीटों के प्रकोप से जूझ रही है। खेतों में फसल कमजोर पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देवरा निवासी किसान भगवान दास तिवारी ने बताया कि धान की फसल में हल्दी रोग, भूरा रोग, झोंका रोग और खैरा रोग का प्रकोप देखने को मिल रहा है। रोग लगने के बाद पौधों का विकास प्रभावित हो जाता है और पैदावार कम होने लगती है। बचनगंज निवासी किसान साहेब लाल ने बताया कि धान में पत्ती लपेटन रोग, सरुवा रोग के साथ सफेद टिड्डी का प्रकोप भी दिखाई दे रहा है। कीटों और रोगों के कारण फसल धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें