फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सचिवों की हड़ताल से धान खरीद प्रभावित, केंद्र पर लटक रहे ताला

रायबरेली। सहकारी समितियों के सचिवों की चल रही हड़ताल का असर अब धान खरीद व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। घुरवारा, हरचजंरपुर, परशदेपुर सहित अधिकतर स्थानों पर धान खरीद केंद्र पर सोमवार को ताला लटका रहा, जिससे धान की तौल शुरू नहीं हो सकी। केंद्र पर खरीद शुरू होने की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। धान खरीद केंद्र पर तौल शुरू न होने से किसानों के सामने अपनी उपज बेचने की समस्या खड़ी हो गई है। किसानों को उम्मीद थी कि सरकारी केंद्र पर धान की बिक्री कर उन्हें उचित मूल्य मिल सकेगा, लेकिन सचिवों की हड़ताल के चलते खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। इस संबंध में सचिव अभय बाजपेयी ने बताया कि सचिवों की चल रही हड़ताल के कारण धान खरीद का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। हड़ताल समाप्त होने के बाद ही खरीद प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें