फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में भाई को राखी बांधने जा रही बहन की हादसे में मौत भतीजा गंभीर

रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर जा रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बांदा बहराइच मार्ग पर शुक्रवार को शोभवापुर गांव के पास हुआ। उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के नंदूखेड़ा ग्वालामऊ मलौना गांव निवासी ज्ञानवती (62) पत्नी रघुनंदन अपने भतीजे मनोज कुमार के साथ बाइक से फतेहपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। उन्हें भाई को राखी बांधनी थी। शोभवापुर गांव के पास तेज रफ्तार बेकाबू चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ज्ञानवती को मृत घोषित कर दिया। मनोज का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। रक्षाबंधन के दिन जिस बहन के हाथ में भाई की कलाई पर राखी बांधने की उम्मीद थी, उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। ज्ञानवती की इकलौती बेटी अर्चना का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख से बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें