फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मौसम का मिजाज बदलने के साथ जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़ , बुखार व डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे

रायबरेली। जिले में बुखार और डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार और डायरिया के 15 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुखार से बीमार होने पर बीती 30 अगस्त को कानपुर देहात के रनापुरखास रसूलाबाद निवासी गौरी (10 माह) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया था। हालत खराब होने पर बच्ची को पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार को तड़के बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद इफ्तिखार (4), वारसी (7), पम्मा (2), रौनक (11), विराज (11), राजन (7), विजय (42), अनिल (20) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, बच्चा वार्ड भी फुल हो गया है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी भीड़ रही। परचा बनवाने के बाद मरीजों ने ओपीडी कक्षाें के बाहर बारी आने का इंतजार किया। दवा लेने के लिए काउंटरों पर लंबी लाइन रही। पैथोलॉजी में भी ब्लड की जांच कराने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक डॉ. सलीम ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढे़ हैं। इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर खास नजर रखी जाए। समस्या होने पर मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेकर इलाज शुरू कराया जाए। इसमें लापरवाही न बरती जाए। समय से इलाज शुरू होने से मरीजों को दिक्कतों से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें