फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डंपर से टकराई कार, युवक की मौत, साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद हो गई थी अनियंत्रित

गुरूबख्शगंज के बांदा - बहराइच मार्ग पर गंभीपुर गांव के पास साइकिल सवार को टक्कर मार कर कार अनियंत्रित होकर डंफर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला व एक युवक घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने कार सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। सरेनी क्षेत्र के बोडी़ खेड़ा (धामपुर) गांव निवासी भरत लाल तिवारी (29) तथा सागर गांव की रहने वाली पदमा सिंह (50) पत्नी कुंवर बहादुर सिंह के साथ कार से लालगंज की ओर से बछरावां की तरफ से जा रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर गंभीपुर गांव के निकट पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सावर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा होने के बाद कार सवार कार लेकर बछरावां की ओर भागने लगा तभी सामने से आ रहे डंपर से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार भरत तिवारी व पदमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया, जहा इलाज के दौरान चिकित्सक डॉ. बृजेश कुमार ने भरत तिवारी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें