रायबरेली: नगर पालिका परिषद रायबरेली की बोर्ड की बैठक मंगलवार शाम तीन बजे कार्यालय के सभागार में हुई। सभासदों ने मांगों को लेकर हंगामा किया। सभासदों ने साल 2026 में शहर में कराए गए निर्माण कार्यों की सूची मांगी। कई सभासदों ने मोहल्लों में विकास न होने का मुद्दा उठाया। बोर्ड की बैठक नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर और अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की मौजूदगी में हुई। पालिकाध्यक्ष ने बैठक में शहर के विकास कार्य कराने पर जोर दिया। साथ ही सभी सभासदों का सहयोग मांगा। ईओ ने भी सभासदों को भरोसा दिलाया कि उनकी जो भी विकास के मुद्दे हैं, उन्हें सुलझाया जाएगा। प्राथमिकता के तौर पर शहर का विकास कार्य कराया जाएगा। बैठक के दौरान कर निर्धारण अधिकारी ललितेश कुमार सक्सेना, राजस्व निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, लिपिक आशुतोष सिंह मौजूद रहे।