फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायबरेली में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। घरों में कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से पूजन किया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। परशदेपुर कस्बे के माता मिढुरिन देवी धाम में पहले दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। चहुंओर मां के जयकारों की गूंज रही। यहां मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने खरीदारी की और बच्चों ने झूले का आनंद लिया। क्षेत्र में जगह-जगह सजाए गए पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की मंत्रोचारण के साथ स्थापना की गई। माता मिढुरिन देवी धाम के पुजारी भोलानाथ तिवारी ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई और सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए लाइन में लगे रहे। मंदिर प्रबंध समिति के श्रीकांत त्रिवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें