फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में ग्राम प्रधान के बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

रायबरेली में बछरावां थाना क्षेत्र के खैरानी गांव में ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद के बेटे रमाकांत की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव का रहने वाला था। बताया गया कि रमाकांत किसी काम के लिए खैरानी गांव गया था। वहां कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। घायल रमाकांत को बछरावां सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें