फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में मार्केट रेट ज्यादा होने से समितियों में धान तौल कराने में किसान नहीं ले रहे दिलचस्पी

रायबरेली में दीन शाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के पांच साधन सहकारी समितियों को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। इसमें जलालपुर धई, सुटठा पश्चिम, गौरा हरदो, गोविंदपुर माधव, अलावलपुर, की समितियां शामिल है जलालपुर धई धान क्रय केंद्र के सचिव संकठा प्रसाद पांडेय से बात करने पर बताया गया कि 20000 क्विंटल का लक्ष्य मेरी समिति को मिला है जिसमें 238 क्विंटल 40 किलो धान की तौल मेरे सोसाइटी में हुई है ज्यादातर किसान मार्केट में धान महंगा होने के कारण समितियों पर कम किसान आ रहे हैं अभी तक में पांच किसानो की ही तौल हो सकी है वही सुट्टा पश्चिम गौरा हरदो में भी धान तौल की शुरुआत हो गई है लेकिन किसान तौल के लिए कम पहुंच रहे हैं इस संबंध में गौरा हरदो सचिव श्री रीष शुक्ला ने बताया कि धान कि तौल चालू हो गई है लेकिन किसान समितियो में तौल कराने में दिलचस्पी नहीं दिख रही हैं इस संबंध में एडीयो कोऑपरेटिव आमोद आनन्द से पूछे जाने पर बताया गया कि मार्केट में रेट अधिक होने के कारण समितियों में किसान धान तौल के लिए कम जा रहे हैं प्रयास कर तौल में तेजी लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें