फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सरस मेला में धमाल मचा रहे समूहों में बने 35 देसी उत्पाद

रायबरेली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से एक नवंबर से तीन नवंबर तक शहर के रिफार्म क्लब में सरस मेला की धूम है। मेला में महिला स्वयं सहायता समूहों में तैयार 35 से अधिक देसी उत्पाद धमाल मचा रहे हैं। एलईडी बल्ब, झालर, दिये मोमबत्ती, मिटटी के बर्तन, टायलेट क्लीनर, हैंडवाश, गोंद लड्डू, हाजमा चूर्ण, स्कूल ड्रेस आदि उत्पाद बिक्री के लिए स्टॉल पर सजाए गए हैं। 27 विभाग भी योजनाओं को लेकर स्टॉल लगे हैं। दिवाली से पहले इस बार एक नवंबर से तीन दिवसीय सरस मेला का शुभारंभ हो रहा है। मेला में समूहों के उत्पादों की बिक्री के साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार भी किए जाएंगे। अंतिमा महिला समूह में सेनेटरी पैड, जय श्री राम महिला में निर्मित मल्टीग्रेन मसाले, क्रोशिया, कोवेरी महिला समूह में बने गाय के गोबर से निर्मित पूजा के लिए उपले, कृष्णा महिला समूह में बने झाड़ू, फिनायल, लोकई बाबा के फाइल कवर, मिठाई का डिब्बा, मां शेरावाली वैष्णो के टायलेट क्लीनर, हैंडवाश, गोंद लड्डू, हाजमा चूर्ण, स्कूल ड्रेस, पूजा महिला समूह के सेब जैम, मोमबत्ती, खुशी महिला के चप्पल, साबुन की बिक्री कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें