पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि प्रतापगढ़ के बेंती में आयोजित होने वाली श्री बागेश्वर धाम सरकार की धार्मिक कथा के दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।