प्रतापगढ़ पुलिस ने 29 लाख रुपये कीमत के 183 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतों से जुड़े थे। CEIR पोर्टल की तकनीक और सर्विलांस की मदद से पुलिस को यह सफलता मिली। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे।