फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाला के मंच से आरक्षण की हुंकार, शादी के दो दिन बाद फिर धरने पर बैठेंगे नवदंपती

प्रतापगढ़ के कुंडा में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अखिल कुमार और अर्चना ने अपनी शादी के दौरान जयमाला के मंच से ही आरक्षण विसंगति का मुद्दा उठाया। दूल्हा-दुल्हन ने नियुक्ति और न्याय की मांग करते हुए मंच पर बैनर-पोस्टर थामे और अपनी आवाज बुलंद की। दोनों वर्ष 2018 की शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी हैं और लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे आंदोलन से जुड़े हुए हैं। नवविवाहित जोड़े ने कहा कि शादी के दो दिन बाद ही वे दोबारा ईको गार्डन पहुंचेंगे और आंदोलन में शामिल होकर अपनी मांगों को उठाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें