पीलीभीत में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ना मजदूरों के 1996-97 से लंबित बकाया भुगतान की मांग की। संगठन ने समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन ने समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।