पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह जोगी के नेतृत्व में शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। भाकियू के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह जोगी ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया है। इसी क्रम में पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर उठाई गई मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया है।