पीलीभीत में नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार सुबह शहर में 12 दुकानें ढहा दीं। नया वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए यह कार्रवाई हुई। 99 वर्ष की लीज पर आवंटित इन दुकानों को ढहाने का दुकानदारों ने विरोध किया। वहीं, अफसरों का कहना है कि नोटिस के बावजूद दुकानें खाली नहीं की गई थीं। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।