बुढ़ाना में एसडीएम व सीओ आवास से चंद कदमों की दूरी पर सेवानिवृत्त दरोगा देशपाल चौधरी के घर से चोरों ने ढाई लाख रुपये नकद, जेवर समेत ढाई करोड़ रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना परिजनों की गैर मौजूदगी में हुई। सुबह सूचना पाकर परिजन घर पहुंचे। सीओ बुढ़ाना व क्षेत्रीय थाना पुलिस व फोरेंसिक विभाग टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।