मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में किसानों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए आयोजित किसान दिवस में किसानों की बेहद कम भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में महज एक किसान पहुंचा, जबकि कृषि विभाग समेत विभिन्न विभागों के 26 अधिकारी मौजूद रहे। किसानों की अनुपस्थिति के चलते अधिकारियों और किसानों के बीच समस्याओं पर अपेक्षित संवाद नहीं हो सका। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह, उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और सीओ जानसठ ऋषिका सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।