सोनकपुर स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी मुनिराज जी ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों की बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।