राजकीय पॉलिटेक्निक में नगर निगम की ओर से मतगणना को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना की प्रक्रिया, जरूरी सावधानियों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की जानकारी दी जा रही है।