लाइनपार स्थित बालाजी कॉलोनी में पिछले एक साल से जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासी परेशान हैं। नगर निगम द्वारा नाले के निर्माण के दौरान कॉलोनी का पानी बंद कर दिए जाने के कारण गलियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हालात यह हैं कि गलियों में करीब तीन फीट तक पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।