सिविल लाइंस स्थित जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर करंट दौड़ती बिजली की लाइन नीचे तक लटक रही है। इसी रास्ते से सुबह स्कूली बच्चों के वाहन और राहगीर गुजरते हैं। नीचे लटकती लाइन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से लाइन को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।