मुरादाबाद। दीनदयाल नगर स्थित मंदिर से रविवार को श्रद्धालु गणेश प्रतिमा लेकर रामगंगा नदी में विसर्जन के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा के साथ रामगंगा की ओर बढ़े। विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।