लालबाग स्थित काली माता मंदिर में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।