गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से चार महीने बाद एलएलबी दूसरे सेमेस्टर का परिणाम जारी किया गया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि मूल्यांकन और परिणाम में गड़बड़ी के चलते बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं। इसके विरोध में सोमवार को विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और परिणाम में सुधार की मांग उठाई।