ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में गोवध अधिनियम के आरोपियों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया। उन्हें भविष्य में किसी भी गोवंश या गाय का वध नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह की गतिविधि में शामिल पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।