मौसेरे भाई के साथ भदोही से विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जाते समय युवक चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर रुक गया। रेलिंग पर बैठकर वह रील बनवाने लगा। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह गंगा नदी में गिर गया। गंगा नदी में गिरते ही मोबाइल पर रील बना रहा मौसेरे भाई शोर मचाने लगा। लोगों की भीड़ लग गई। देखते-ही-देखते वह गंगा नदी में समा गया। सूचना पर पहुंची चील्ह थाना पुलिस स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन में जुटी है।