रक्षाबंधन के अवसर पर बहेरा गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज के नामी अखाड़ों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। डीआईजी अखाड़ा कछवां और हाजीपुर अखाड़े के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। कुश्तियां देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। पहलवानों के दांव-पेच ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।