मोहनपुर-कनौरा मार्ग पर तोसवा गांव के पास रेलवे पुलिया में पांच से छह फीट तक पानी भर गया है। पानी अधिक होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिया में जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की है।