सिटी क्षेत्र के चेउरीरामपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार, बीडीओ, ग्राम प्रधान और सचिव की मौजूदगी में विद्यालय तक पांच फीट चौड़ा रास्ता बनाने पर सहमति बनी।