मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के मड़िहान बाजार स्थित लान में विधानसभा क्षेत्र के जोनल, सेक्टर प्रभारियों संग बैठक की गई। बैठक में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है। मिर्जापुर की पांचों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के खिलाफ किए गए इस कृत्य की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर को विशाल और शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा।