मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने बुधवार को चौबेटोला, बाजीराव कटरा और चंद्रदीपा वार्ड में कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बाजीराव कटरा वार्ड में रानीबाग के पास स्थित पुराने कुएं का जीर्णोद्धार कराया गया है। चौबेटोला वार्ड में गिरधर के चौराहा के पास इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया गया। इसके अलावा चंद्रदीपा वार्ड में रिटेनिंग वॉल, मिट्टी पटाव व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है।