कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान चेन और मंगलसूत्र छिनैती के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए मंडलीय जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। उसके कब्जे से छीना गया पीली धातु का मंगलसूत्र, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली अपाचे मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है।