मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत रविवार को विंध्याचल धाम मंदिर और विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर बाल विवाह और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।