मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ की मासिक पारिवारिक सभा एवं गणेशोत्सव का आयोजन आईएमए हॉल में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3100 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौड़ रहीं। गणपति आगमन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन और महाआरती की गई। रिया शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। एसएसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लावणी और दही हांडी की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। पिंगा नृत्य और लोकमान्य तिलक के स्वप्न पर आधारित नाटिका ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया। ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ की प्रस्तुति से अनेकता में एकता का भाव जीवंत हुआ। अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी का आभार जताया।