मेरठ। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य के नाम पर करीब दो माह पहले खोदी गई हस्तिनापुर-चांदपुर-बिजनौर मुख्य मार्ग की सड़क अब राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर बारिश का पानी भरने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। जगह-जगह बिखरे पत्थरों और गड्ढों के बीच से होकर राहगीरों और वाहन चालकों को गुजरना पड़ रहा है।