फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लंका दहन और विभीषण शरणगति के मंचन से गूंजी रामलीला, उमड़ी भीड़

मेरठ। मवाना में भगवान श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में अशोक वाटिका प्रसंग का सजीव मंचन किया गया, जिसमें सीता-रावण संवाद, हनुमान संवाद, लंका दहन और लंका प्रस्थान के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद लंका में विभीषण शरणगति के मंचन ने धर्म और न्याय का संदेश दिया। हनुमान जी द्वारा लंका दहन के दृश्य पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक और रामलीला प्रबंधक राजेंद्र चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने अंत तक रामलीला का आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें