मेरठ में रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। बाबा औघड़नाथ मंदिर में कन्या पूजन कर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका आशीर्वाद लिया गया। वहीं, सदर स्थित काली मंदिर में भी भक्तों ने विधि-विधान से माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा।