मेरठ। राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में सदर धनेश्वर मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल सुन्दर झांकियां और बैंड बाजो के साथ डोले पर सवार होकर राधा कृष्ण सभी के आकर्षण का केन्द्र बने रहे। भ्रमण पर निकली शोभायात्रा सदर धनेश्वर चौक से सदर पत्ता मोहल्ला, सोतीगंज, गंज बाजार, दाल मंडी, सदर सर्राफा, शिव चौक, हनुमान चौक समेत अन्य बाज़ारो से निकली।