विक्टोरिया पार्क में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की अंडर-23 क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। आईपीएल खिलाड़ी समीर रिजवी ने युवा क्रिकेटरों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बारीकियां समझाईं।