फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बंद का मिला-जुला असर, कहीं खुले तो कहीं बंद रहे बाजार; बारिश में छतरी लगाकर धरने पर बैठे व्यापारी, अधिकारियों ने की वार्ता

Dimple Sirohi Updated Wed, 02 Sep 2026 05:36 PM IST

व्यापारियों के मेरठ बंद के आह्वान का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला। कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं, जबकि कुछ स्थानों पर बाजार खुले नजर आए। बंद के समर्थन में डॉक्टरों ने भी अपने क्लिनिक बंद रखे। शहर में सुबह से बारिश के बावजूद व्यापारी धरना स्थल पर पहुंचे। कई व्यापारी छतरी लगाकर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान व्यापारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। सिख समाज ने की लंगर सेवा प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के लोगों ने धरना स्थल पर लंगर सेवा की। प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों और अन्य लोगों को भोजन वितरित किया गया। अधिकारियों ने की वार्ता की कोशिश व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनने और समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें