फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में धक्का-मुक्की, रंगदारी मांगने पर का आरोप, रिपोट दर्ज

देहली गेट थाना क्षेत्र के कोठी अतानस स्थित नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में घुसकर अभद्रता करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित सेल्स मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नादिर अली एंड कंपनी के सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, अमजद अली और उसके साथी वक्फ बोर्ड की संपत्ति को हड़पने की नीयत से फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करा रहे हैं। आरोप है कि चार सितंबर 2026 की दोपहर करीब दो बजे अमजद अली अपने साथी फजलू, इमरान, यूसुफ पहलवान और राजा उर्फ बादशाह के साथ कार्यालय में जबरन घुस आया। तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने कार्यालय में मौजूद कारिंदा मुतवल्ली फाइज आफताब और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी कि वक्फ की संपत्ति उनके नाम न करने पर जान से मार दिया जाएगा। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और एक महीने के भीतर संपत्ति पर कब्जा न छोड़ने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। घटना के वक्त सहयोगी नूर आलम द्वारा पुलिस को सूचना देने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, जिनके खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पीड़ित ने घटना का पूरा वीडियो साक्ष्य (सीसीटीवी फुटेज) के रूप में पुलिस को सौंपते हुए जान-माल की सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें