मेरठ के लोहिया नगर में प्रस्तावित अस्थायी सोहराब गेट बस अड्डे पर किसानों के विरोध के बीच परिवहन निगम ने बसें हटानी शुरू कर दी हैं। इन बसों को मेरठ डिपो परिसर में खड़ा किया जा रहा है और सोहराब गेट डिपो की वर्कशॉप भी वहीं संचालित की जा रही है। गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे की जमीन पर मल्टीस्टोरी भवन बनाने की योजना है। निर्माण पूरा होने तक बस अड्डे का संचालन लोहिया नगर में होना था, लेकिन जमीन के प्रतिकर को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण और किसानों के बीच विवाद के चलते करीब एक महीने से धरना जारी है। इसी विवाद के बीच परिवहन निगम ने अस्थायी बस अड्डे से अपनी बसें हटानी शुरू कर दी हैं।