गांधी जयंती के अवसर पर शु्क्रवार सुबह खादी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहीद स्मारक पहुंची। यहां अधिकारियों और नागरिकों ने शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। शाम होते ही शहीद स्मारक को रोशनी से सजाया गया, सभी लाइटें जलाई गईं, जिससे स्मारक का दृश्य आकर्षक और भव्य दिखाई दिया।