गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में वीर खालसा दल द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस वर्ष गोल्डन जुबली के अवसर पर 30 सितंबर को भव्य कीर्तन समागम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जगमीत सिंह ने बताया कि समागम में देश-विदेश के रागी जत्थे शामिल होंगे।