फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई, मध्य गंग नहर में हुआ प्रतिमा विसर्जन

हस्तिनापुर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माता की प्रतिमाओं को लेकर मध्य गंग नहर पहुंचे। यहां नम आंखों से मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें