हस्तिनापुर कस्बे के समीप मालीपुर स्थित गौ आश्रय स्थल पर मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौ सेवकों ने गौशाला पहुंचकर गायों और बछड़ों का विधि-विधान से पूजन किया। वहीं, लोगों ने गोवंश के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी लिया। खंड विकास अधिकारी मनोज भारद्वाज और गौ सेवा परिवार के प्रदीप बवेजा अपने साथियों के साथ मालीपुर गौ आश्रय स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 100 गायों और बछड़ों को तिलक लगाकर पूजन किया और उन्हें गुड़ व चारा खिलाया।