गढ़ रोड स्थित सात फेरे रेस्टोरेंट में शिल्प बाजार का आयोजन किया गया। बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़ों, किताबों समेत विभिन्न सामानों के स्टॉल लगाए गए। ग्राहकों ने अलग-अलग स्टॉल पर खरीदारी की। महिलाओं और युवाओं ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कपड़ों के स्टॉल पर खास रुचि दिखाई। वहीं किताबों के स्टॉल पर भी लोगों ने अपनी पसंद की पुस्तकें देखीं और खरीदीं। शिल्प बाजार में विभिन्न उत्पादों की आकर्षक रेंज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन के दौरान परिसर में चहल-पहल बनी रही।